Loading...

मिशन शक्ति: बेटियों ने संभाली प्रशासनिक पदों की कमान डीएम, सीडीओ, बीएसए से लेकर एसडीएम तक के पदों पर आसीन हुईं मेधावी छात्राएं, सुनीं जनसमस्याएं

Gargachary Times 16 October 2026, 21:06 44 views
Firozabad
मिशन शक्ति: बेटियों ने संभाली प्रशासनिक पदों की कमान डीएम, सीडीओ, बीएसए से लेकर एसडीएम तक के पदों पर आसीन हुईं मेधावी छात्राएं, सुनीं जनसमस्याएं
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शुक्रवार को फिरोजाबाद में प्रतिभाशाली बेटियों को प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का सांकेतिक प्रभार सौंपा गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पहल पर मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारी देकर उन्हें सरकारी कार्यप्रणाली समझने, निर्णय लेने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान छात्राओं ने जनसमस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें भविष्य में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्ग से आने वाली बेटियों के मन में यह विश्वास पैदा करना है कि कोई भी सपना असंभव नहीं है। प्रत्येक बेटी में प्रतिभा और क्षमता होती है। जरूरत है तो उसे उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों के प्रति समाज की सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इन छात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी - *सांकेतिक जिलाधिकारी:* कुमारी निधि, राजकीय हाईस्कूल ठारबल्दी, टूंडला। - *सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी:* कुमारी रोशनी, राजकीय हाईस्कूल डबरई। - *सांकेतिक जिला विद्यालय निरीक्षक:* कुमारी नेहा, राजकीय हाईस्कूल करहरा, विकासखंड अरांव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी भव्या . पीएम श्री स्कूल कक्षा 7 फिरोजावाद - *सांकेतिक खंड विकास अधिकारी, जसराना:* कुमारी दामिनी, राजकीय हाईस्कूल नगला पट्टी। - *सांकेतिक जिला विकास अधिकारी:* कुमारी सिमरन, राजकीय हाईस्कूल नगला खेड़ा। - *सांकेतिक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण:* कुमारी दीक्षा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना। - *सांकेतिक उपजिलाधिकारी, शिकोहाबाद:* कुमारी अनुराधा, राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर। प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी मिलने पर छात्राओं ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनके सपनों को नई उड़ान मिली है और आत्मविश्वास बढ़ा है। शिक्षा के बल पर वे भविष्य में अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। म# मिशन शक्ति: बेटियों ने संभाली प्रशासनिक पदों की कमान, सांकेतिक जिलाधिकारी बनीं निधि
Follow Samachar24