मिशन शक्ति के तहत स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर किया लोगों को जागरूक
Gargachary Times
17 October 2026, 20:33
45 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन।। उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत छठे फेज में गोवर्धन के सौंख अड्डा पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बाल विवाह प्रथा के संबंध में नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता का संदेश दिया गया। गोवर्धन थाने की महिला चौकी की इंचार्ज विनय बौद्ध की देखरेख में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की महिला अध्यापकों की दिशा निर्देशन में स्कूली छात्राओं ने बाल विवाह से संबंधित एक नाटक प्रदर्शित किया जिसमें छोटी बच्चियों की कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है और बाद में दहेज और अन्य विषयों को लेकर उनको प्रताड़ित किया जाता है नाटक में एक शिक्षित बालिका के द्वारा इसका विरोध किया जाता है और दोषियों को कानून के द्वारा सजा दिलवाई जाती है। विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि बच्चों के इस नाटक के द्वारा समाज को यह संदेश देने की कोशिश है कि अगर बच्चे शिक्षित होंगे और समाज शिक्षित होगा तो अच्छे और बुरे की पहचान कर सकते हैं कम उम्र में बच्चों का विवाह करना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना है इसको प्रथा को समाज से पूर्णता समाप्त करने की आवश्यकता है और उसका एक माध्यम शिक्षा ही है मिशन शक्ति के छठे फेज के अंतर्गत इस कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें गोवर्धन महिला थाने की इंचार्ज विनय बौद्ध उनके सहयोगी पुलिसकर्मी और गोवर्धन थाने के क्राइम इंस्पेक्टर शिव कुमार आदि मौजूद रहे।