Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान नवीन पुनिया के ने गोवर्धन पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान,

Gargachary Times 17 October 2026, 20:34 46 views
Mathura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान नवीन पुनिया के ने गोवर्धन पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान,
गोवर्धन -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनउदय विजन फाउंडेशन ने गोवर्धन पर्वत पर स्वच्छता अभियान चलाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच नवीन पुनिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 120 बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरा न फैलाने और गोवर्धन पर्वत की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। नवीन पुनिया ने कहा कि जनउदय विजन फाउंडेशन के नेतृत्व में आगे भी पूरे भारत में स्वच्छता, सामाजिक सेवा, युवा जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को समाजसेवा से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर फाउंडेशन के महासचिव अशोक पुनिया, सचिव एडवोकेट सचिन दहिया सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।
Follow Samachar24