Loading...

ग्राम सामी में नवरात्रि की धूम, बड़ी माता मंदिर को सजाया गया; सप्तमी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Gargachary Times 17 October 2026, 20:39 45 views
Jalaun
ग्राम सामी में नवरात्रि की धूम, बड़ी माता मंदिर को सजाया गया; सप्तमी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
कोंच (जालौन)। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गांव स्थित बड़ी माता मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, गांव में विभिन्न स्थानों पर देवी प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्रि के सातवें दिन सप्तमी के अवसर पर देवी प्रतिमाओं के पंडालों में विशेष सजावट की गई। आकर्षक झांकी सजाकर मां दुर्गा के स्वरूप का भव्य प्रदर्शन किया गया। मंदिर परिसर और गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और पूजा-पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। ग्राम सामी में नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। देवी भक्ति और धार्मिक आयोजनों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
Follow Samachar24