Loading...

रसूलपुर पुलिस ने चार लावारिस वाहनों की कराई नीलामी, एक लाख रुपये में हुआ निस्तारण

Gargachary Times 17 October 2026, 20:45 56 views
Firozabad
रसूलपुर पुलिस ने चार लावारिस वाहनों की कराई नीलामी, एक लाख रुपये में हुआ निस्तारण
*फिरोजाबाद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने चार लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी कराकर उनका निस्तारण किया। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित नीलामी में कुल 21 लोगों ने प्रतिभाग किया। नीलामी की प्रक्रिया में रिजवान ने सबसे पहले 55 हजार रुपये की बोली लगाई। इसके बाद बोली बढ़ती गई और अंत में टोकन नंबर आठ के प्रतिभागी शमशाद पुत्र बिंदु कुरैशी, निवासी पुराना रसूलपुर, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद ने एक लाख रुपये की अंतिम बोली लगाई। इसी बोली पर चारों वाहनों की नीलामी संपन्न हुई। नीलामी में शामिल वाहनों में एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी, एक डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल शामिल थी।पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में माल निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य थाने में लंबे समय से रखे लावारिस वाहनों का नियमानुसार निस्तारण करना था।
Follow Samachar24