Loading...

दीपके को 24 घंटे में जमानत, नेहा बोरा भी रिहा, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Gargachary Times 17 October 2026, 20:56 42 views
Delhi
दीपके को 24 घंटे में जमानत, नेहा बोरा भी रिहा, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई। उन्हें 50 हजार रुपए का बेड बॉन्ड भी भरना पड़ा। दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे। वहीं नेहा बोरा को भी शनिवार को रिहा कर दिया गया। उधर SIR के विरोध में कांग्रेस की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली होगी। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से पहले ही इसकी इजाजत ले ली है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा से जुड़ी घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच के लिए हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) का गठन किया था। प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए HPEC ने एक पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है कि संवेदनशील मामलों में प्रभावित लोगों की पहचान गोपनीय रखी जा सके और उनकी इच्छा के अनुसार पहचान सार्वजनिक न हो। प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे पोर्टल पर जाकर तय फॉर्मेट के अनुसार अपनी शिकायतें या प्रतिनिधित्व अपलोड करें। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और अन्य संगठनों ने दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले आज रत्ना सिंह ने ट्वीट कर बताया था कि अभिजीत दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में एसईएम (सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के सामने पेश किया जाएगा। CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने पोस्ट कर बताया कि अभिजीत दीपके को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SEM के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Follow Samachar24