Loading...

गोवर्धन में दिव्यांग को मिला न्याय, पांच महीने बाद बना राशन कार्ड

Gargachary Times 18 October 2026, 19:35 43 views
Mathura
गोवर्धन में दिव्यांग को मिला न्याय, पांच महीने बाद बना राशन कार्ड
डी डी शर्मा गोवर्धन में पिछले 5-6 महीनों से राशन कार्ड के लिए भटक रहे दिव्यांग वासुदेव कुमार को आखिरकार न्याय मिल गया। गोवर्धन में नवनियुक्त सप्लाई इंस्पेक्टर पवन कुमार ने विकलांग पीड़ित वासुदेव कुमार को राशन कार्ड के लिए परेशान देखा और स्वयं पीड़ित के घर जाकर जांच पड़ताल की और यूपी जिला अधिकारी कार्यालय गोवर्धन में नवनियुक्त यूपी जिला अधिकारी सलोनी गौतम को पीड़ित की सारी हालात स्थिति बताइ तो एसडीएम गोवर्धन सलोनी गौतम ने तत्काल अंतोदय राशन कार्ड बनाने के लिए आज आदेशित किया और सप्लाई इंस्पेक्टर पवन कुमार ने विकलांग युवक वासुदेव कुमार का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाकर उसे यूपी जिला अधिकारी महोदय सलोनी गौतम के हाथ से दिवाया खादय सप्लाई अधिकारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर नियम अनुसार जांच की गई और पात्र पाए जाने पर तुरंत कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। अब वासुदेव कुमार को सरकार की निशुल्क राशन योजना का लाभ मिलेगा।
Follow Samachar24