Loading...

गोवर्धन की मनसा देवी पर माता के नवरात्रों की धूम

Gargachary Times 18 October 2026, 19:36 49 views
Mathura
गोवर्धन की मनसा देवी पर माता के नवरात्रों की धूम
गोवर्धन।।देश भर में इस समय माता रानी के नवरात्रों की धूम मची हुई है इसका एक नजर कस्बा गोवर्धन में भी देखने को मिला जहां मानसी गंगा पर स्थित गोवर्धन के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर पर महिला भक्त श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। महिलाएं माता रानी को भजन सुनती हुई नजर आई। इस समय गोवर्धन कस्बे में रामलीला और नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है शनिवार को विशेष रूप से एक तरफ मानसी गंगा में सेतु लीला का आयोजन हुआ जिसे देखने के लिए गोवर्धन क्षेत्र की जनता मानसी गंगा पर उमड़ पड़ी ।दूसरी तरफ मनसा देवी मंदिर पर सप्तमी नवरात्रि पर महिला भक्तों ने माता रानी को भजन सुना कर रिझाया। गोवर्धन के भक्तों में मान्यता है की मंशा महारानी का भी "गिरिराज जी की ही शिलाओं में से ही हुआ है। और मनसा देवी गोवर्धन की प्रसिद्ध देवियों में शुमार की जाती है जहां नवरात्रों में भक्त श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिलती है।
Follow Samachar24