केएम विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का समापन, रंगोली में दिखा राष्ट्रप्रेम
Gargachary Times
18 October 2026, 19:37
25 views
Mathura
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का 17 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। इस पूरे एक महीने के दौरान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
अभियान के अंतर्गत छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फल वितरण, दीप प्रज्वलन और स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता की अलख जगाना था। समापन सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम और सेवा-संस्कार से ओतप्रोत मनमोहक रंगोलियां बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर और बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा, बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सेवा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और जनकल्याण की भावना को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त किया है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कुलाधिपति किशन चौधरी एवं कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह के कुशल निर्देशन और कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनीता चौधरी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं प्राची कुंतल, प्रिंस कुंतल, तान्या फौजदार, यतिका, कृतिका, गीतिका शर्मा, हिमानी शर्मा, मधु, नेहा, शिखा, चेतना, दिव्या, मोनिका, अंजलि, रजनी, रोविन, नंदिनी, प्रभात चौधरी और दीपक चौधरी।को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
माह भर चले इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. विजय सिंह, डॉ. भावना शर्मा, एडवोकेट अरविंद चौधरी, डॉ. पूर्णिमा सोलंकी, हरिओम सिंह, योगेन्द्र सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, अनंत कुमार, विवेक सक्सेना, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रेमलता, रजनी, आकाश, रिंकू कुमार, ऋषभ बिंदल, रोहित तिवारी सहित विश्वविद्यालय के तमाम डीन और प्रोफेसरों का विशेष सहयोग रहा।