Loading...

रामलीला के पूर्व अध्यक्ष ने रामलीला के स्वरूपों और कमेटी के सदस्यों का किया सम्मान समारोह आयोजित

Gargachary Times 18 October 2026, 19:38 52 views
Mathura
रामलीला के पूर्व अध्यक्ष ने रामलीला के स्वरूपों और कमेटी के सदस्यों का किया सम्मान समारोह आयोजित
गोवर्धन।गोवर्धन में चल रही भव्य और दिव्य रामलीलाओं के उपलक्ष में गोवर्धन के प्रसिद्ध होटल गोविंदम पैलेस के मालिक ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा रामलीला के सभी स्वरूपों पात्रों,रामलीला की कवरेज करने वाले पत्रकारों,और रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों की भोजन प्रसादी कराई गई।भोजन प्रसादी कार्यक्रम से पहले रामलीला के मुख्य स्वरूपों राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सीता जी का माला दुपट्टा पहनाकर व पूजा अर्चन कर स्वागत किया गया। सेठ ओम प्रकाश अग्रवाल और उनके परिजनों ने सभी स्वरूपों का माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भोजन प्रसादी के अंत में सभी स्वरूपों की दक्षिण प्रदान कर विदाई की गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा ओमप्रकाश अग्रवाल और उनकी सभी टीम को दुपट्टा पहनाकर व स्वाफा बांधकर उनका भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार रामलीला कमेटी के पदाधिकारी अजय अग्रवाल केशव मुखिया दमन स्वामी बांके सिंगल पत्रकार मनीष शर्मा दीनदयाल शर्मा नरेश स्वामी नरेंद्र शर्मा सत्येंद्र दुबे रेखा शर्मा राजेश लवानिया बांके पांडे सुरेश स्वामी हेमंत शर्मा आदि गढ़मान्य उपस्थित रहे
Follow Samachar24