Loading...

सोनई में पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, राया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Gargachary Times 18 October 2026, 19:40 48 views
Mathura
सोनई में पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, राया पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई स्थित नगौड़ा रोड पर पिस्टल से खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो में एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। जांच में युवक की पहचान थाना छाता क्षेत्र के थोक छाता निवासी नीरज के रूप में हुई। वीडियो सामने आने के बाद थाना राया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज को आयरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पेट्रोल पंप से पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow Samachar24