Loading...

राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘वोट चोरी’ पर हर राज्य में बोलूंगा, केस हुआ तो मामला लीगल होगा; ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी

Gargachary Times 18 October 2026, 19:52 47 views
Delhi
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘वोट चोरी’ पर हर राज्य में बोलूंगा, केस हुआ तो मामला लीगल होगा; ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी
राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि, ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम, गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है। राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होने गोवा पहुंवे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले 4 सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। पूरी दुनिया मानती थी कि इंडिया का एजुकेशन सिस्टम नंबर वन मॉडल का था। लेकिन, आज दिल्ली में स्टूडेंट्स को ही मारा जा रहा है। हर एजुकेशनल सिस्टम में इन्होंने बीजेपी और आरएसएस के लोग बैठे हुए हैं। राहुल गांधी कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू हुई थी और गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंची। कांग्रेस ने इसमें जमीन, पहचान, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए हैं।
Follow Samachar24