Loading...

फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 587 वाहनों के चालान, दो ऑटो सीज

Gargachary Times 18 October 2026, 19:55 52 views
Firozabad
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 587 वाहनों के चालान, दो ऑटो सीज
फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाए जा रहे 28 ऑटो और ई-रिक्शा के चालान किए गए। वहीं, स्पीड मीटर से वाहनों की गति की जांच कर निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वाले 157 चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 402 अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर दो ऑटो को सीज किया गया।यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की और उन्हें नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही हेलमेट बैंक के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत छह स्लीपर एवं निजी बसों की जांच की गई। थाना नारखी क्षेत्र स्थित राम सिंह डिग्री कॉलेज में छठी बटालियन एनसीसी के कैडेटों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने और वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की भी हिदायत दी। कुल 587 वाहनों के चालान:अभियान में 28 ऑटो-ई-रिक्शा, 157 ओवरस्पीड वाहन और 402 अन्य वाहन शामिल रहे। इसके अलावा दो ऑटो सीज किए गए।
Follow Samachar24