Loading...

सिरसागंज में 111 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

Gargachary Times 18 October 2026, 19:56 47 views
Firozabad
सिरसागंज में 111 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
*फिरोजाबाद।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सिरसागंज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 111 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 93 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 18 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभा रही है। सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में सहयोग दिया जा रहा है। नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी इस योजना की सफलता को दर्शाती है।मंत्री ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाई है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कन्यादान को विशेष महत्व दिया गया है और सरकार एक अभिभावक की तरह गरीब बेटियों के विवाह में अपनी भूमिका निभा रही है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24