राया हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र के दिनदहाड़े अपहरण और 50 हजार रुपये की
Gargachary Times
19 October 2026, 20:07
53 views
Mathura
फिरौती मांगने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की व्यापारियों ने जमकर सराहना की। पुलिस ने अपहृत व्यापारी पुत्र को महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद रात में थार सवार दो अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस की इस कार्रवाई से उत्साहित कस्बे के व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत पुलिस टीम का सम्मान किया। व्यापारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार, राया थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कस्बा प्रभारी इंतजार अली, एसआई उमेश कुमार, चौकी विचपुरी प्रभारी कुशलपाल सिंह, चौकी हाईवे प्रभारी नितिन त्यागी सहित पुलिसकर्मियों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से व्यापारी परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस टीम की कार्रवाई से कस्बे के लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।