Loading...

गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन

Gargachary Times 19 October 2026, 20:30 37 views
Bulandshahr
गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन
जनपद बुलंदशहर में प्रदेश में भी आंदोलन के तहत गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल मांग हेतु भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बुलंदशहर द्वारा प्रदेश सरकार के नाम जिला अधिकारी बुलंदशहर को ज्ञापन सोपा गया है जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सिकरत की तथा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य,जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान,प्रदीप गौड़ ,बिल्लू चौधरी ,राधेश्याम तोमर , सावेज खान,आदि के द्वारा ज्ञापन सोपा गया जिसमें किसानों से संबंधित दर्रजनों समस्याएं थी सबसे पहले किस राजेबाबू पार्क में एकत्र हुए तथा आपसी मंथन के बाद सभी किसान जुलूस के रूप में काला आम चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट मेंन गेट पहुंच गए पहुंचने पर प्रशासन ने गेट को बंद कर दिया जिससे किसान उग्र हो गए हजारों की संख्या देख प्रशासन घबराया और गेट खुलवाने की बात कही देरी होने पर किसानों ने गेट पर ही पंचायत शुरू कर दी जिस कारण लंबे जाम की स्थिति बन गई जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनपद से बाहर होने की सूचना पर किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट और आईपीएस प्रेमसुख दरिया और सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडे, नगर कोतवाल सुजीत कुमार उपाध्याय आदि को ज्ञापन दिया। जिला प्रशासन को धमकाते हुए बब्बर शेर चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा की किसानों को देखकर गेट लगाना बंद करो नहीं तो किसान अधिकारियों की छाती पर चढ़कर ज्ञापन देंगे समय रहते सुधर जाओ वरना किसान गेट तोड़ना भी जानता है साथ ही उन्होंने कहा कि उद्योगपति अपनी चीनी 60 रुपए किलोसे भी ऊपर ज्यादा रेट पर बेच रहे हैं लेकिन किसानों को गाने का भाव नहीं मिल रहा इसलिए किसानों को ₹500 प्रति कुंतल गन्ने का भाव मिलना चाहिए जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है जिला पुलिस किसानों पर जबरन झूठे मुकदमे लगा रही है यदि कोई किसान हक की आवाज उठाता है तो पुलिस प्रशासन झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजने की कोशिश करता है अभिलंब मुकदमे वापस हो जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों का भला करना चाहती है लेकिन भ्रष्ट प्रशासन सरकार की फजीहत कर रहा हैं जिस कारण किसानों का शोषण हो रहा है उन्होंने कहा कि रवि सीजन की बुवाई के बाद कलेक्ट बुलंदशहर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा प्रदर्शन में शामिल:-प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर राधेश्याम तोमर, एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गौड़, हाजी बहाव हीरा शर्मा ,मनु चौधरी ,कुलदीप चौधरी, प्रवीण दुबे ,रोहतास यादव,गुड्डू मेवाती ,इफ्तिखार चौधरी ,सरफराज ,इरफान अली ,इरफान पहलवान ,इमरान पहलवान, सोहेल मलिक ,शाह अलम , नासिर प्रधान ,विजय सिंह सैनी, लाल सिंह राणा, नरेश कुमार शर्मा, अंकुर त्यागी ,पप्पू चौधरी ,अरविंद शर्मा, ठाकुर केपी सिंह, ठाकुर योगी राघव ,दीपक शर्मा ,चमन सिरोही ,अर्पित चौधरी ,योगेश लोधी, बिंदु जाटव ,कैलाश गौतम ,कपिल गुर्जर ,शमीम सैफी ,लियाकत सैफी, शाहिद ,किरण पाल ,चौधरी सोनू चौधरी ,अमित त्यागी, अंकुर त्यागी, यशपाल चौधरी ,कमलजीत ,अरमान ,फूल सिंह सैनी , मेराज खान ,सैफ अली खान ,परवेज खान ,आशु खान ,मुदस्सर खान ,वसीम खान ,संजय गुर्जर ,सूरज जाटव ,कैफ, रोहतास शर्मा ,भूदेव शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे
Follow Samachar24