Loading...

24 अक्टूबर तक सभी पीडीए कर्मी रहे मुस्तेज: अखिलेश यादव

Gargachary Times 19 October 2026, 20:31 61 views
Lucknow
24 अक्टूबर तक सभी पीडीए कर्मी रहे मुस्तेज: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के हर सजग-सक्रिय ‘पीडीए प्रहरी’ को एसआईआर के कारण समस्या झेल रहे मतदाताओं की सहायता करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि 24 अक्टूबर को भी सभी ‘पीडीए प्रहरी’ पुनः मुस्तैद रहें और मतदाताओं की हर संभव मदद करें। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता अपने अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहें। मतदाता सूची में फर्जी वोटरों का नाम जुड़ने से रोके, असली वोटरों का नाम जुड़वाएं। भाजपा की बेईमानी से सावधान रहें। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है। भाजपा के कार्य और उसकी सोच नकारात्मक है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का किसान, नौजवान, आम जनता, महिलाएं कोई भी भाजपा पर भरोसा नहीं कर रहा है। भाजपा ने जनता जनता से झूठे वादे किए। सत्ता में आने के बाद सभी को बारी-बारी से ठगा है। अब सत्ता हाथ से फिसलता देख भाजपा पूरी तरह से झूठ, बेईमानी और ठगी पर उतर आई है। मुख्यमंत्री समेत भाजपा का नेतृत्व भ्रष्टाचारियांे, अपराधियों और माफियाओं को खुद संरक्षण दे रहा है। झूठा आरोप विपक्षी पार्टियों पर लगाते है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा के भ्रष्टाचार में उत्तर प्रदेश को तबाह कर दिया है। भाजपा के दस साल की सरकार में उत्तर प्रदेश को बदनामी के अलावा कुछ नहीं मिला है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, चरम पर पहुंचे अपराध, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार ने उत्तर प्रदेश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तो विदेशी भी जाति के भेद से जन्म लेने वाले भेदभाव का आँखों देखा हाल बता रहे हैं। सच तो ये है कि पीडीए समाज का कोई भी व्यक्ति वो चाहे जेल के अंदर हो या बाहर जाति के नाम पर ‘पीड़ा, दुख और अपमान’ उसे हमेशा ही भुगतना पड़ता है। अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत गैरबराबरी और असमानता को जड़ से समाप्त करने के लिए पीडीए सरकार का आना ही एकमात्र विकल्प है। पीडीए सरकार आएगी ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी।
Follow Samachar24