Loading...

हत्या के प्रयास में वांछित रॉकी उर्फ शिवेंद्र तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 19 October 2026, 20:32 47 views
Firozabad
हत्या के प्रयास में वांछित रॉकी उर्फ शिवेंद्र तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार
*फिरोजाबाद।* थाना मटसेना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त रॉकी उर्फ शिवेंद्र को अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, सोमवार को दबरई से फिरोजाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सैनिक कैंटीन से आगे घेराबंदी कर रॉकी उर्फ शिवेंद्र पुत्र सुधीर निवासी ग्राम रसीदपुर कनैटा, थाना मटसेना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमा संख्या 275/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351(3) और 3(5) के तहत वांछित था। अवैध असलहा बरामद होने के संबंध में थाना मटसेना में मुकदमा संख्या 278/2026, आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2016 और 2021 में भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक नाजिम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24