Loading...

प्रज्ञान ओझा बनेंगे BCCI के चीफ सिलेक्टर? अगरकर की जगह लेने की चर्चा, रमेश पोवार भी कमेटी में

Gargachary Times 19 October 2026, 20:41 55 views
Sports
प्रज्ञान ओझा बनेंगे BCCI के चीफ सिलेक्टर? अगरकर की जगह लेने की चर्चा, रमेश पोवार भी कमेटी में
भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं। प्रज्ञान ओझा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए। IPL में वह डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने 92 मैचों में 89 विकेट लिए। 2015 के बाद से वह IPL की किसी टीम का हिस्सा नहीं रहे। ओझा सितंबर 2025 में BCCI की पुरुष चयन समिति में शामिल हुए थे। BCCI की चयन समिति में अक्सर बड़े नाम नहीं होते हैं। दिलीप वेंगसरकर, श्रीकांत, अजित अगरकर और मोहिंदर अमरनाथ जैसे खिलाड़ी इस रोल में आए लेकिन इनकी संख्या बहुत सीमित रही है। कम सैलरी, बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग और आलोचना का डर इसके पीछे बड़ी वजहें हैं।
Follow Samachar24