छाता चीनी मिल पर किसानों का प्रदर्शन: पुतला दहन को लेकर पुलिस और किसानों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
Gargachary Times
20 October 2026, 20:07
40 views
Mathura
छाता (मथुरा)स्थानीय क्षेत्र की छाता शुगर मिल परिसर में पिछले 69 दिनों से भूतपूर्व सैनिक परिषद) और किसानों द्वारा चीनी मिल चालू हो समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया चल रहा है। इस दौरान किसानों ने ‘कालनेमि’ रावण का (प्रतीकात्मक) पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। पुतला दहन को लेकर किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक परिषद और किसानों ने पूर्व घोषणा के तहत छाता चीनी मिल पर पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। जैसे ही किसानों ने पुतले में आग लगाई, मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए पुतले को छीनने का प्रयास किया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई खींचतान में पुतले का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा पुलिस प्रशासन के हाथ लग गया और वे उसे छुड़ाकर ले जाने में सफल रहे, जबकि किसानों ने बाकी 50 प्रतिशत हिस्से के साथ अपना विरोध दर्ज कराते हुए पुतला फूंक दिया।
घटना के बाद किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "किसान भाइयों ने अपना फर्ज निभाया है और प्रशासन ने अपनी ड्यूटी पूरी की है।" किसानों का आरोप है कि प्रशासन हमेशा उनकी आवाज दबाने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में बाधा डालने का प्रयास करता है, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में किसानों की चीनी मिल से जुड़े मुद्दों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एडीएम अमरेश सिंह, एसडीएम अखिलेश सिंह, तहसीलदार नितिन, नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग, सीओ छाता भूषण वर्मा, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, आदि मौजूद रहे