Loading...

शिकोहाबाद पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 20 October 2026, 21:04 41 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
*फिरोजाबाद।* शिकोहाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र निवासी प्रतापपुर चौराहा, जैन भट्टा के पास, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 819/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषभदेव भारद्वाज, आरक्षी अजीत सिंह और आरक्षी अक्षित कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24