Loading...

वलदेव में धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

Gargachary Times 21 October 2026, 19:40 58 views
Mathura
वलदेव में धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव
बलदेव: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का आयोजन होटल गोयल विरासत में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ‘भट्टी वाले’ रहे, जबकि अध्यक्षता रोहित मोदी ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। महोत्सव में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एसी तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज सहित अन्य पुरस्कार निकाले गए। लकी ड्रॉ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर राहुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुदीप बंसल शुभम अग्रवाल, मनोज मंगलमय बंसल, तरुण गोयल, डॉ. मुरली अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश गोयल, अजय अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने श्री महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए समाज की एकता और समृद्धि का संदेश दिया।
Follow Samachar24