Loading...

मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार को न्याय रथ और बाइक रैली रवाना

Gargachary Times 21 October 2026, 20:03 49 views
Firozabad
मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार को न्याय रथ और बाइक रैली रवाना
फिरोजाबाद। आगामी मेगा कैम्प के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार, 21 अक्टूबर को जनपद न्यायालय परिसर में प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने न्याय रथ, डीपीओ और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की ओर से आयोजित इस अभियान के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को आगामी मेगा कैम्प के आयोजन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, विभिन्न विभागों की सेवाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्री-कैम्प के दौरान पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया गया। मेगा कैम्प का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। न्याय रथ और बाइक रैली के माध्यम से लोगों को मेगा कैम्प में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Follow Samachar24