Loading...

सरकारी लाइब्रेरी पर हुड़दंग करने की मना करने से गुस्साए दबंगों ने पंचायत सहायक से की मारपीट

Gargachary Times 22 October 2026, 19:23 49 views
Mathura
सरकारी लाइब्रेरी पर हुड़दंग करने की मना करने से गुस्साए दबंगों ने पंचायत सहायक से की मारपीट
डी डी शर्मा मामला छाता कोतवाली के गांव बिड़ावली का है जहाँ गांव के पंचायत घर पर ग्रामीण बच्चों के पढ़ने हेतु सरकारी लाइब्रेरी है जहाँ पर गांव के बच्चे पढ़ाई करते हैं वहीँ लाइब्रेरी पर गांव के ही रहने वाले रामजीत की ड्यूटी लगी हुई है. पीड़ित रामजीत के अनुसार गांव के कुछ बच्चे लाइब्रेरी पर आकर हुड़दंग मचाते है कंप्यूटर आदि सामान को नुकसान पहुँचाते हैं. इन सब हरकतों को देखते हुये पीड़ित रामजीत ने इन बच्चों को कई बार समझाया बुझाया और साथ ही इनके परिजनों को भी इस तरह की हरकतों के बारे मे अवगत भी कराया। पीड़ित रामजीत ने बताया की बिगत रात्री वह लाइब्रेरी से अपने घर लौट रहा था की तभी आधा दर्जन लोगों ने अपने घर के सामने मुझे रोक लिया और लाठी डंडो सहित धार दार हथियार से जान से मारने की नीयत से जमकर मार पीट की। घटना स्थल पर मारपीट होता देख पीड़ित का चाचा विश्ववेन्द्र भी मोके पर पहुंच गया और अपने भतीजे को बचाने लगा मगर दबंगो ने चाचा को भी घेर लिया और उसके साथ भी जमकर मारपीट की. मारपीट के दौरान रामजीत व विश्वेन्द्र के गंभीर चोट आयीं जिन्हे परिजन छाता कोतवाली ले गये वहीँ पुलिस द्वारा दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया और मारपीट करने वाले बहादुर पुत्र दीवान राज पुत्र बहादुर मुन्ना पुत्र बहादुर सहित आरती पत्नी बहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर किया गया है, वहीँ पुलिस ने दबंगो पर सख्त कार्यवाही की बात कही है.
Follow Samachar24