MLC चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने बूथ का किया निरीक्षण
Gargachary Times
22 October 2026, 19:25
37 views
Mathura
फरह।उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मथुरा जनपद के विकास खंड फरह में भी इस चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए हैं, जहां स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को,क्षेत्राधिकारी रिफायनरी प्रवीन कुमार तिवारी और थाना प्रभारी फरह छोटे लाल ने पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्र का निरीक्षण किया,दोनों अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, बिजली,पानी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को परखा।
मथुरा क्षेत्र आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आता है। इस चुनाव में ईवीएम नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से वोटिंग होती है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। क्षेत्रा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया विकास खण्ड फरह पर दो बूथ बनाए गए है सभी व्यवस्था ठीक है,चुनाव के समय खंड कार्यालय का मुख्य गेट से इंट्री रहेगी और बैक गेट को बंद किया जाएगा