टूंडला में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Gargachary Times
22 October 2026, 19:33
53 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने टूंडला क्षेत्र में देशी शराब और कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 टूंडला ने स्टाफ के साथ की।
निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानदारों को दुकान और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप ब्रांडों की उपलब्धता और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया।
टीम ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने को कहा गया।
आबकारी विभाग ने दुकानदारों को सभी निर्धारित नियमों का पालन करने और दुकान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।