Loading...

एमएलसी चुनाव की तैयारियों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, पोलिंग पार्टियों को दिए निर्देश

Gargachary Times 22 October 2026, 19:34 51 views
Firozabad
एमएलसी चुनाव की तैयारियों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, पोलिंग पार्टियों को दिए निर्देश
*फिरोजाबाद।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल के साथ पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, बैलेट बॉक्स और अन्य निर्वाचन सामग्री वितरित किए जाने की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित कराते हुए सभी मतदान कार्मिकों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और निर्धारित समय पर अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को मतदान केंद्रों पर पानी, प्रकाश, सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा पोलिंग पार्टियों के रूट चार्ट की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं मतदान कार्मिक पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Follow Samachar24