Loading...

ब्रज रज उत्सव 2026: कान्हा की नगरी में सजेगी लोक संस्कृति, भक्ति और कला की महफिल

Gargachary Times 22 October 2026, 20:20 91 views
Mathura
ब्रज रज उत्सव 2026: कान्हा की नगरी में सजेगी लोक संस्कृति, भक्ति और कला की महफिल
मथुरा: ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और भक्ति की अनूठी छटा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की पहल पर कान्हा की नगरी मथुरा में ‘ब्रज रज उत्सव 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। ‘संस्कृति, भक्ति, कला और ब्रज की पहचान’ थीम पर आधारित यह उत्सव 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित होगा। उत्सव का औपचारिक उद्घाटन 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और सांसद हेमा मालिनी करेंगी। वहीं, वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में 23 से 28 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इनमें नृत्य नाटिका, नाटक और रासलीला के जरिए दर्शकों को ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। वृंदावन में हेमा मालिनी की ‘नृत्य नाटिका गंगा’ से होगा आगाज स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह, वृंदावन में 23 अक्टूबर को सांसद हेमा मालिनी की ‘नृत्य नाटिका गंगा’ की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 25 अक्टूबर को सौरभ राज जैन ‘मेरे कृष्ण’ नाटक प्रस्तुत करेंगे। 26 अक्टूबर को गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से रासलीला का आयोजन होगा। वहीं, 27 अक्टूबर को शिवानी मिश्रा ‘कलर्स ऑफ यूपी’ की प्रस्तुति देंगी। रेलवे ग्राउंड में भक्ति, सूफी संगीत और लोककला का संगम धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 अक्टूबर को मधुरम डिवोशनल बैंड की प्रस्तुति के साथ संगीत कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद ईशान मिश्रा की सूफी गायकी, रसिक वैष्णव का ब्रजरस भजन कॉन्सर्ट और रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति दर्शकों को संगीत के विविध रंगों से रूबरू कराएगी।आगे के कार्यक्रमों में गजेंद्र प्रताप सिंह, इशिता विश्वकर्मा, लखबीर सिंह लक्खा और अतुल पंडित जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 31 अक्टूबर को पद्मश्री रामदयाल नौटंकी पेश करेंगे। 1 नवंबर को अभय विश्वकर्मा का म्यूजिकल बैंड और 2 नवंबर को बैकस्टेज सिवलिंग की प्रस्तुति होगी। ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले कलाकारों के साथ स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। इससे ब्रज की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा। शिल्प मेला, फूड कोर्ट और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी होंगे खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्रज रज उत्सव में शिल्प मेला, फूड कोर्ट, झूले और जॉय राइड्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले में स्वयं सहायता समूहों, खादी ग्रामोद्योग और प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) तथा ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और क्षेत्रीय व्यंजनों को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा। उत्सव स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराएगा। रेलवे ग्राउंड के कार्यक्रमों की तारीखवार सूची • 23 अक्टूबर: मधुरम डिवोशनल बैंड • 24 अक्टूबर: ईशान मिश्रा - सूफी गायन • 25 अक्टूबर: रसिक वैष्णव - ब्रजरस भजन कॉन्सर्ट • 26 अक्टूबर: रूट्स नादात्म बैंड • 27 अक्टूबर: गजेंद्र प्रताप सिंह - भजन गायन • 28 अक्टूबर: इशिता विश्वकर्मा • 29 अक्टूबर: लखबीर सिंह लक्खा • 30 अक्टूबर: अतुल पंडित • 31 अक्टूबर: पद्मश्री रामदयाल- नौटंकी • 1 नवंबर: अभय विश्वकर्मा - म्यूजिकल बैंड • 2 नवंबर: बैकस्टेज सिवलिंग ( द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। ) स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह, वृंदावन के कार्यक्रम • 23 अक्टूबर: सांसद हेमा मालिनी - ‘नृत्य नाटिका गंगा’ • 25 अक्टूबर: सौरभ राज जैन - ‘मेरे कृष्ण’ नाटक • 26 अक्टूबर: गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी, वृंदावन - रासलीला • 27 अक्टूबर: शिवानी मिश्रा - ‘कलर्स ऑफ यूपी’ ( द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। ) ब्रज रज उत्सव के जरिए मथुरा और वृंदावन में भक्ति, लोक संस्कृति, संगीत, नाट्य और पारंपरिक कला का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही, स्थानीय उत्पादों और शिल्प को प्रोत्साहन देकर ब्रज की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
Follow Samachar24