राया-अवैध हथियार पर राया पुलिस का शिकंजा, तमंचा-कारतूस समेत युवक दबोचा
Gargachary Times
23 October 2026, 19:35
55 views
Mathura
मथुरा के थाना राया पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंतजार अली ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की
पुलिस के अनुसार, दलवीर उर्फ छोटू पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी नगला भगा, थाना राया को 22 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम नगला भगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है
इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है