मथुरा: आगरा खंड स्नातक चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बूथों का लिया जायजा
Gargachary Times
23 October 2026, 19:37
58 views
Mathura
मथुरा। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अधिकृत एमएलसी (MLC) प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रमुख शिक्षक-कर्मचारी नेता हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चुनावी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण किया और चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बूथों पर पहुँचकर मतदान प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिपंअ किशन चौधरी ने कहा कि स्नातक और शिक्षक वर्ग समाज की दिशा तय करता है। भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह और कर्मचारी नेता हरि किशोर तिवारी के पक्ष में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी बूथों पर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।