Loading...

फिरोजाबाद में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Gargachary Times 23 October 2026, 19:46 62 views
Firozabad
फिरोजाबाद में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
*फिरोजाबाद।* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने रैली, संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने स्कूलों, विद्यालयों, गांवों तथा ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिलाओं को महिला सशक्तीकरण, समानता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, साइबर हिंसा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इसके साथ ही पारिवारिक विवादों, बाल विवाह तथा समाज में प्रचलित अन्य कुरीतियों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
Follow Samachar24