Loading...

त्यागी बाबा श्याम दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Gargachary Times 23 October 2026, 20:01 52 views
Mathura
त्यागी बाबा श्याम दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
वृंदावन। जैत क्षेत्र के ग्राम बाटी स्थित त्यागी बाबा आश्रम एवं सीताराम मंदिर में शुक्रवार को त्यागी बाबा श्याम दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सप्त दिवसीय हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। बाबा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाना और समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। गुरु महाराज महामंडलेश्वर रामदास त्यागी महाराज ने बताया कि पूज्य श्याम दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। महंत गंगादास महाराज ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में विभिन्न राज्यों के संत-महात्माओं के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। आयोजन के दौरान हनुमंत महायज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान और संत सम्मेलन के माध्यम से श्रद्धालुओं को संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर दिगंबर अखाड़ा के अध्यक्ष वैष्णव दास महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास, महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण, महंत लखन दास, मोहित पहलवान सहित अनेक संत-महात्मा एवं बाटी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24