Loading...

फिरोजावाद सदर तहसील में स्नातक के सबसे अधिक 4423 मतदाता, डीएम बोले- शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान

Gargachary Times 23 October 2026, 20:02 52 views
Firozabad
फिरोजावाद सदर तहसील में स्नातक के सबसे अधिक 4423 मतदाता, डीएम बोले- शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान
*फिरोजाबाद।* आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से सदर तहसील और सदर ब्लॉक में बनाए गए सात मतदान बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथ संख्या 50, 51, 52, 53, 54, 55 और 31 पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा वहां मौजूद मतदाताओं से बातचीत की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जनपद में विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है और वे उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील में स्नातक वर्ग के सबसे अधिक 4423 मतदाता हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
Follow Samachar24