Loading...

एमएलसी चुनाव के बाद एडीएम कल्पना जायसवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बूथवार बंडलिंग कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी सील मतपेटियां

Gargachary Times 23 October 2026, 20:02 55 views
Firozabad
एमएलसी चुनाव के बाद एडीएम कल्पना जायसवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बूथवार बंडलिंग कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी सील मतपेटियां
*फिरोजाबाद।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान के बाद निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने और उसे सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर को मतदान पार्टियों से निर्वाचन सामग्री, सांविधिक-असांविधिक लिफाफे और सील मतपेटियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदान पार्टियों से प्राप्त सामग्री और लिफाफों की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक बूथ की सामग्री की अलग-अलग बंडलिंग तैयार कराकर बक्सों में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, सील मतपेटियों की जांच करने के बाद उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया जाएगा। दो अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने और सुरक्षित रखने के कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) धर्मवीर भारती और डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) शालिनी देवी को नामित किया है।धर्मवीर भारती को मतदान पार्टियों से सांविधिक-असांविधिक लिफाफे और अन्य निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने, उनकी जांच कराने तथा बूथवार बंडलिंग तैयार कराकर बक्सों में सुरक्षित रखवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शालिनी देवी को मतदान कार्मिकों से मतपेटियां प्राप्त कर उनकी जांच कराने और स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाने का दायित्व सौंपा गया है। लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्वाचन संबंधी सभी लिफाफे, सामग्री और जनपद आगरा भेजी जाने वाली मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए। निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी बरतने और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
Follow Samachar24