घर-घर गाय का महत्व पहुंचाएंगे - VHP बैठक में संकल्प
Gargachary Times
23 October 2026, 20:14
46 views
Mathura
फरह। विश्व हिंदू परिषद, गौ रक्षा विभाग की अखिल भारतीय बैठक शुक्रवार को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गौ ग्राम परखम में शुरू हुई।
बैठक का शुभारंभ पूज्य संत राजा भारती, केंद्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग गुरु प्रसाद शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय और हुकुमचंद सावला ने भारत माता और गौ माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भारत माता की जय और गौ माता की जय के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
बैठक में देशभर के 12 क्षेत्रों और 42 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ आगे गाय के महत्व को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
व्यवस्था में राकेश त्यागी, योगेश गौतम, गंगा प्रसाद पाठक, सुरेंद्र चौधरी, विपिन मिश्रा, गोकुलेश गौतम, विमल कुमार सहित कई कार्यकर्ता लगे रहे। यूपी गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय भी मौजूद रहे।