Loading...

गोवर्धन में 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Gargachary Times 24 October 2026, 19:16 34 views
Mathura
गोवर्धन में 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
गोवर्धन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नूर हसन (पुत्र इस्हाक), निवासी खुशहाल नगर, लिसाड़ी रोड, मेरठ (हाल निवासी नगीना, गांव आबू, भीम नगर, बरसाना रोड, रेलवे फाटक के पास, मथुरा) ने पुलिस स्टेशन में दिए आवेदन में बताया कि उनका 20 वर्षीय लड़का सोहेल गत 22 अक्टूबर 2026 को घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि सोहेल कमरे से यह कहकर निकला था कि वह अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP15 DV 5443) से कोर्ट जा रहा है। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने तुरंत उसके मोबाइल नंबर (8477989525) पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन करने के बावजूद सोहेल का कहीं कोई पता नहीं चल सका, युवक के अचानक इस तरह लापता हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। पीड़ित पिता ने थानाध्यक्ष से मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और पुलिस टीम गठित कर लड़के की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Follow Samachar24