सकरवा में प्राथमिक विद्यालय की छत गिरासू कभी भी हो सकता है हादसा
Gargachary Times
24 October 2026, 19:16
61 views
Mathura
गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव सकरवा में प्राथमिक विद्यालय के एक साइड में कमरे के ऊपर की छत और दीवार बिल्कुल जर्जर अवस्था में है कभी भी कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है। लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे खेल कूद में इधर-उधर घूमते रहते हैं ऐसे में अगर कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ओर शिक्षिकाओं ने बताया कि कई बार लिखित में भी सूचना दे दी गई है अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि उस कमरे के बाहर तार से घेराबंदी की गई है जिससे बच्चे उधर साइड न जाएं लेकिन फिर भी जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान में लेकर जर्जर छत और कमरे की मरम्मत करवानी चाहिए नहीं तो कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है