धान बेचने मंडी जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, मैक्स लोडर की टक्कर से पलटी ट्रॉली
Gargachary Times
24 October 2026, 19:20
55 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* धान बेचने मंडी जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बिल्टीगढ़ पुल के पास हुआ। मैक्स लोडर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।