मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Gargachary Times
26 October 2026, 05:46
48 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत रविवार को जनपदभर में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली, संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने ब्लॉक स्तर, गांवों और स्कूल-कॉलेजों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला सशक्तीकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रमों में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा, समानता और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर हिंसा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, नशे के दुष्परिणामों, पारिवारिक विवादों, बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के संबंध में भी जागरूक किया गया।पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें महिला हेल्पलाइन *1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन **1076, आपातकालीन सेवा **112* और साइबर अपराध हेल्पलाइन *1930* के बारे में बताया गया।
इसके अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करना है।