Loading...

पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

Gargachary Times 26 October 2026, 05:47 54 views
Firozabad
पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। जनपद में आयोजित पीईटी परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आई.वे. इंटरनेशनल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति और उनके लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव की गहनता से जांच की, ताकि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापक को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24