Loading...

गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल निलंबित, एसडीएम महावन ने की कार्रवाई

Gargachary Times 28 October 2026, 19:38 124 views
Mathura
गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल निलंबित, एसडीएम महावन ने की कार्रवाई
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। तहसील महावन क्षेत्र के गांव ततरोता बांगर में तैनात लेखपाल नीरज सारस्वत निलंबित। ततरोता बांगर में भूमि संबंधी मामले में गलत एवं भ्रामक रिपोर्ट शासन को भेजने के आरोप में लेखपाल नीरज सारस्वत को निलंबित किया गया है। उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। वही मामले की विभागीय जांच कराकर लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित करने की भी संस्तुति की गई है। महावन उप जिलाधिकारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्राम ततरोता बांगर में खसरा संख्या 615 के संबंध में करीब 40 से 50 वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने के लिए तहसीलदार महावन ने मौके पर निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान प्रस्ताव में अंकित भूमि मौके पर उपलब्ध नहीं मिली और संबंधित भूमि के संबंध में प्रस्ताव के अनुरूप स्थिति भी नहीं पाई गई। आदेश में कहा गया है कि संबंधित लेखपाल ने मौके की वास्तविक स्थिति का समुचित सत्यापन किए बिना ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया। इसे शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही, मानते हुए कार्रवाई की गई है। तहसीलदार महावन की आख्या के आधार पर 27 अक्टूबर 2026 से लेखपाल नीरज सारस्वत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में लेखपाल भूलेख कंप्यूटर अनुभाग से संबद्ध किया गया है।
Follow Samachar24