कोमल फाउंडेशन ने 16 जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित की साइकिलें शिक्षा ना रुके अभियान
Gargachary Times
29 October 2026, 20:17
19 views
Firozabad
फिरोजाबाद।* बालिकाओं की शिक्षा को सुगम बनाने और आर्थिक व आवागमन संबंधी कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा ‘शिक्षा ना रुके अभियान’ के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय फिरोजाबाद पर आयोजित कार्यक्रम में 16 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं।कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल तथा राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने बालिकाओं को साइकिलें प्रदान कीं। साइकिलें पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इस पहल से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सागर सिंह, उर्मिला देवी इंटर कॉलेज जाजूमई के प्रधानाचार्य सुनील यादव, पीएस राना, रामगोपाल और लाखन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोमल फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा ‘शिक्षा ना रुके अभियान’ जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, उनकी राह आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों और आवागमन की कमी के कारण किसी भी बालिका की पढ़ाई बाधित न हो।