Loading...

फरह पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 25 हजार की 8 बकरियां चुराने वाला गैंग पकड़ा, कार जब्त

Gargachary Times 30 October 2026, 20:21 77 views
Mathura
फरह पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 25 हजार की 8 बकरियां चुराने वाला गैंग पकड़ा, कार जब्त
फरह। थाना फरह पुलिस ने रात्रि में किसान की बकरियां चोरी करने वाले गैंग पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बकरियां बेचकर बचे हुए 42,000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल होने वाली ETIOS कार संख्या UP81 AU6677 बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SP नगर के निर्देशन और CO रिफाइनरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष फरह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिदेव मंदिर के पास ओल-जाजम पट्टी रोड पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बकरी चोर गिरोह ETIOS कार से गोवर्धन की तरफ से ओल की ओर आ रहा है। इस पर घेराबंदी कर 30 अक्टूबर की रात 02.55 बजे 5 अभियुक्तों को दबोच लिया गया। शंकरपुरा की घटना का खुलासा 25 अक्टूबर की रात ग्राम शंकरपुरा में दुर्गाप्रसाद के घर से 8 बकरियां चोरी हुई थीं, जिस पर थाना फरह में मु0अ0सं0 436/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ में गैंग ने बताया कि शंकरपुरा से चोरी की गई बकरियों को बेचकर 50 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 10 हजार आपस में बांट लिए थे। 27 अक्टूबर को गोवर्धन के जमुनावता से भी 2 बकरे व एक बकरी चोरी कर 12 हजार में बेची थी। गिरफ्तार अभियुक्त 1. कासिम उर्फ मुन्ना उर्फ हप्पी (22 वर्ष) - खारी कुआं, कोतवाली मथुरा, इस पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। 2. कलाम (30 वर्ष) - लोहामंडी, आगरा 3. साजिद उर्फ शाहिद (28 वर्ष) - नई बस्ती, गोविन्द नगर मथुरा 4. शहबान (23 वर्ष) - फतेहपुर सीकरी, आगरा 5. समी (18 वर्ष) - मछली मंडी, कोतवाली मथुरा पुलिस के अनुसार ये सभी आदतन अपराधी हैं और मथुरा, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद में इनके खिलाफ चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
Follow Samachar24