Loading...

राया-अंडरपास निर्माण के दौरान दुकान तोड़ने पर भड़के लोग, रेलवे पर पक्षपात का आरोप; दो लोग हिरासत में लिए

Gargachary Times 30 October 2026, 20:25 50 views
Mathura
राया-अंडरपास निर्माण के दौरान दुकान तोड़ने पर भड़के लोग, रेलवे पर पक्षपात का आरोप; दो लोग हिरासत में लिए
मथुरा के कस्बा राया के कोयल रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास के निर्माण को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया सर्विस रोड की जद में आ रहे दुकान और मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान को पूरी तरह तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा सूचना मिलते ही आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई वहीं स्थानीय महिलाओं ने रेलवे पर कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एक दुकान को पूरी तरह तोड़ दिया गया जबकि आगे सर्विस रोड की जद में आ रहे मकानों को छोड़ दिया गया है महिलाओं ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सभी प्रभावित लोगों के खिलाफ समान कार्रवाई किए जाने की मांग की
Follow Samachar24