लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए फरह के कार्यकर्ता, अमित शाह का मिला मार्गदर्शन
Gargachary Times
30 October 2026, 20:27
45 views
Mathura
फरह ।लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बलदेव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। टीम फरह ब्लॉक के निवासी और बलदेव विधानसभा के वासी अजय जाटव जिला मंत्री भाजपा मथुरा के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ लखनऊ पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना तय करने के लिए किया गया था। बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।
अजय जाटव ,
जिला मंत्री भाजपा मथुरा ने बताया कि लखनऊ की बैठक में मिले मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश है कि हम सभी बूथ स्तर पर जाकर जनता की सेवा करें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। बलदेव विधानसभा में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।