Loading...

त्योहारों को लेकर शिकोहाबाद में SSP ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Gargachary Times 30 October 2026, 20:56 65 views
Firozabad
त्योहारों को लेकर शिकोहाबाद में SSP ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
*फिरोजाबाद।* आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
Follow Samachar24