Loading...

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का अनुपम उदाहरण: केशव प्रसाद मौर्य

Gargachary Times 31 October 2026, 19:27 36 views
Lucknow
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का अनुपम उदाहरण: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित जी.पी.ओ. पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में भारत रत्न, लौहपुरुष श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर ‘पटेल स्मारिका-2026’ का विमोचन भी किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का अद्वितीय नेतृत्व, लौह इच्छाशक्ति और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका अटूट समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और एकजुटता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Follow Samachar24