Loading...

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Gargachary Times 31 October 2026, 19:28 50 views
Lucknow
समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी जिलों में भारतरत्न लौह पुरुष सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक किया। उन्होंने अपनी सूझबूझ से सभी रियासतों का भारत में विलय कराया। देश की सीमाओं का निर्धारण कराया। स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों के लिए संघर्ष किया। सरदार पटेल का रास्ता और विचारधारा समाजवादी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव के बताएं रास्ते और विचारधारा पर चल रही है। आचार्य नरेन्द्र देव का रास्ता समाजवादी था तो सरदार पटेल का रास्ता साइलेंट समाजवादी है। पटेल जी स्वभाव से समाजवादी थे उन्होंने आजीवन जनसेवा की। समाजवादी पार्टी समाजवादी विचारधारा पर चल रही है। समाजवादी रास्ता खुशहाली, सम्पन्नता और समानता का है समाजवादी पार्टी आम जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक है। भाजपा ने दस साल में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाती है। धोखा देती है। अब भाजपा के झांसे में नहीं फंसना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। बेटियां असुरक्षित है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। जनता भाजपा के कुशासन से तस्त्र है। जनता भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा को समझ गयी है। विधान परिषद चुनाव में वाराणसी में भाजपा की डबल हार हुई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। अखिलेश यादव को अर्पित वर्मा एडवोकेट ने पटेल ‘दि साइलेंट सोशलिस्ट‘ पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक राम अचल राजभर, विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरविन्द कुमार सिंह, कनक लता सिंह, विधायक सुरेश यादव, पूर्व मंत्री राम करन आर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24