Loading...

एसपी देहात एसडीएम गोवर्धन और क्षेत्राधिकारी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

Gargachary Times 31 October 2026, 19:34 71 views
Mathura
एसपी देहात एसडीएम गोवर्धन और क्षेत्राधिकारी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
राधाकुंड।। गोवर्धन।।विश्व विख्यात राधा कुंड के अहोई अष्टमी मेले में मात्र एक दिन शेष बचा है बावजूद इसके प्रशासन की कार्य योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है मेले से पहले कई बार मीटिंग हो चुकी हैं। मेला की पूर्व संध्या पर प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया एसपी देहात आलोक राज नारायण ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम संगम स्थल परिक्रमा मार्ग आदि जगहों का निरीक्षण किया।आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विशेष रूप से ई-रिक्शाओं पर परिक्रमा मार्ग में चलने पर, संगम के पास ई रिक्शा संचालन पर अंकुश लगाने की बात कही गई थी जो की धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आ रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा बाकी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली गई हैं लेकिन ई रिक्शाओं के बेतरतीब तरीके से बेलगाम चालन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है मेला से एक दिन पहले तक भी पूरे परिक्रमा मार्ग, राधाकुंड संगम के चारों तरफ परिक्रमा में ओर राधाकुंड अड्डा पर भारी संख्या में ई रिक्शा घूम रहे हैं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ पुलिस कर्मी मौजूद होने के बावजूद इन पर कोई रोकथाम नहीं हुई है।हालांकि एस पी देहात आलोक राज नारायण ने बताया कि मेले के दिन पूर्व संध्या पर सभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों से ई रिक्शाओं के चलने पर रोक लगा दी जाएगी।केवल विषम परिस्थितियों में वृद्ध श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए कुछ शर्तों के साथ राहत दी जाएगी। व्यवस्था खराब करने वाले ई रिक्शा चालकों पर कठोर कार्यवाही होगी।वही नगर पंचायत कार्यालय राधाकुंड में प्रशासन द्वारा अपने अधिकारियों के साथ ओर पण्डा समाज के लोगों के साथ फाइनल बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पंडा समाज की मांग पर रात 9 बजे तक पूजा अर्चना कराने की छूट दी गई है।जिससे राधाकुंड पंडा समाज भी सहमत नजर आया।
Follow Samachar24