दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, सीओ अरुण चौरसिया ने पुलिस बल के साथ की बाजारों में गश्त असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी, त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Gargachary Times
31 October 2026, 20:13
71 views
Firozabad
फिरोजाबाद। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को टूंडला में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह और पुलिस बल के साथ बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। साथ ही त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, पुलिस ने आमजन से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।